कांस्टेबल के पत्नी व बेटी को मारकर अर्धनग्न अवस्था में खेत में फेंका

Gyan Prakash Dubey

पुलिस कर्मी की पत्नी और बेटी की हत्या कर खेत में फेके अर्धनग्न शव

छत्तीसगढ़ 15 अक्टूबर 24.
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में इस कमी की पत्नी बेटी की हत्या कर खेत में अर्धनग्न शव को फेके जाने के बाद
बवाल मचा हुआ है |

बताते चलें कि कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर कुलदीप साहू अपने हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और उसकी 16 साल की बेटी को मारकर खेत में अर्धनग्न अवस्था में फेंक दिया था

हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या से गुस्साई भीड़ कुलदीप साहू के घर पहुंची और वहां आग लगा दिया | इतना ही नहीं उप जिलाधिकारी जगन्नाथ वर्मा को भीड़ ने नहीं बक्शा उनको भी दौड़ा लिया |
उप जिलाधिकारी जगन्नाथ वर्मा तथा उनके सुरक्षा कर्मी किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे |

प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल को मारने में नाकाम कांग्रेस नेता और हिस्ट्रीशीटर कुलदीप साहू ने उसकी पत्नी और बेटी को निशाना बनाया और बेरहमी के साथ हत्या कर दिया |
जैसे ही यह सूचना लोगों तक पहुंची लोगों ने बवाल मचा कर रख दिया |

वही जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी |
पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्यवाही की गई लेकिन वह भागने में सफल रहा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *