भाजपा नगर अध्यक्ष ने महिला एक्ट्रेस से प्यार के आड़ में बनाए शारीरिक संबंध

जी.पी. दुबे

97210 71175

लखनऊ 16 अक्टूबर 24.
एक महिला कलाकार ने सहारनपुर के भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी पर गंभीर आरोप लगाए हैं |
250 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी महिला कलाकार का आरोप है कि पुनीत त्यागी ने प्यार की आड़ में शारीरिक संबंध बनाया और फिर धोखा दे दिया |

एक्ट्रेस का आरोप है कि पीएम मोदी, सीएम योगी और यूपी के कई मंत्रियों से शिकायत कर चुकी है, लेकिन कोई उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं |
उसने कहा कि कि मैं अब तक मौत को गले लगा चुकी होती लेकिन बेटे के लिए जिंदा हूँ |

बता दें कि जिस एक्ट्रेस ने भाजपा नेता पर आरोप लगाए हैं वह हिंदी, गुजराती और भोजपुरी की करीब 250 फिल्मों में काम कर चुकी है |
एक्ट्रेस का कहना है कि वह पति से अलग अपने बेटे के साथ रहती है |
इसी दौरान उसकी दोस्ती पुनीत से होती है |
पुनीत नें भरोसा जीतने के लिए बेटे को समय-समय पर गिफ्ट भेजता था |
उसके बाद बेटे के सहारे नजदीक पहुंचा और उसने प्यार की आड़ में शारीरिक संबंध बनाए |
और अब उसे धोखा दे दिया है \

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *