अंतिम दिन दुर्गा पूजा देखने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़

जी.पी.दुबे

97210 71175

दुर्गा पूजा के अंतिम दिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ी भीड़

बस्ती 16 अक्टूबर 24.
दुर्गा पूजा समारोह के अंतिम दिन आज शहर में शाम 4 के बाद से ही जिले के दूर- दराज इलाके से लोगों का जो आना शुरू हुआ वह शाम 7 बजते बजते लाखों की भीड़ में तब्दील हो गया |

कंपनी बाग चौराहे से लेकर पुरानी बस्ती सुरती हट्टा तक भीड़ के चलते शहर में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है |

कंपनी बाग से लेकर जीआईसी स्कूल तक शहर में सबसे ज्यादा भीड़ माँ दुर्गा के दर्शनों के लिये मौजूद है जिसके कारण आज बुधवार गांधीनगर मार्केट में साप्ताहिक बंदी होने के बावजूद पैर रखने की जगह नहीं बची है |

यहां बताते चलें कि बस्ती शहर की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हमेशा आश्विन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को होता है | जबकि ग्रामीण क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरा तथा एकादशी के दिन ही हो जाता है |

बस्ती शहर के मेले की रौनक एकादशी के दिन से शुरू होती है जो पूर्णिमा को दुर्गा मू

र्तियों के विसर्जन तक लगातार चलती रहती है |

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम 7:00 से लेकर रात 1:30- 2 बजे तक शहर में दुर्गा पंडालों में आम जनता की सर्वाधिक भीड़ रहती है |

वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा दुर्गा पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई है |


दुर्गा पूजा कार्यक्रम के शांतिपुर्ण ढंग से संपन्न करवाने की कमान अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के हाथों में है | जिनके निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह सुरक्षा बलों की कमान संभाले हुए हैं |

जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है

वही अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा लगातार दुर्गा पूजा पंडालो तथा दुर्गा मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है

क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *