सुहागरात के समय दुल्हन ने कर दी ऐसी डिमांड की दूल्हा सहित सब घर वाले पर हो गए परेशान

Gyan Prakash Dubey

बागपत 18 अक्टूबर 24.

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दुल्हन की खतरनाक साजिश का खुलासा हुआ है। शादी की पहली ही रात उसने अपने पति से 5 लाख रुपए और संपत्ति के कागजात अपने नाम करने की मांग की। जब परिवार ने दुल्हन से बातचीत कर उसका भरोसा जीता, तब उसने कबूल किया कि यह उसकी तीसरी शादी है। इससे पहले भी वह अपने परिवार के साथ मिलकर दो घरों को इसी तरह ठग चुकी थी।

पीड़ित परिवार ने इस धोखाधड़ी को उजागर करने के लिए दुल्हन की वीडियो रिकॉर्डिंग की, जिसमें वह अपने अपराधों को स्वीकार करती दिख रही है। इस वीडियो को आधार बनाकर परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह लुटेरी दुल्हन दिल्ली की रहने वाली है और उसकी शादी नवरात्रि के दौरान बागपत के सिसाना गांव के एक युवक से हुई थी।

लाइव वीडियो में दुल्हन ने स्वीकार किया कि यह उसकी तीसरी शादी है और उसकी योजना अपने ससुरालवालों को सामूहिक दुष्कर्म के झूठे आरोप में फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूलने की थी। वह करवाचौथ के दिन मायके जाकर अपने ससुरालवालों के खिलाफ झूठी तहरीर देकर उन्हें ब्लैकमेल करने की योजना बना चुकी थी।

सौभाग्य से, पीड़ित परिवार ने समय रहते इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। अब उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *