
जी.पी. दुबे
97210 711 75
👉 अपर पुलिस अधीक्षक ने दुर्गा पूजा एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने हेतु दिन-रात एक कर
दिया…उनके साथ देने के लिए अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान भी अधिकांश समय तक उनके साथ मौजूद रहे..
👉 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण द्वारा पूरे दुर्गा पूजा कार्यक्रम तथा विसर्जन तक सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए बीच-बीच में भ्रमण कर हालात का जायजा लेते रहे..
👉 क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भी दुर्गा पूजा की शुरुआत से ही विसर्जन तक लगातार क्रियाशील रहे..
👉 एडीजी जोन गोरखपुर डॉ. के एस प्रताप कुमार भी विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए अमहट घाट पर पहुंचकर अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया….
शांति पूर्ण ढंग से हुआ मूर्तियों का विसर्जन प्रशासन ने ली राहत की सांस
बस्ती 18 अक्टूबर 24.
बस्ती सदर क्षेत्र की दुर्गा पूजा की मूर्तियों का विसर्जन कल देर शाम से शुरू हुआ जो आज भोर तक चलता रहा |
शांतिपूर्ण ढंग से मूर्तियों का विसर्जन होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली |
यहां बताते चलें कि दुर्गा पूजा,मेला एवं मूर्तियों के विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से एवं कानून व्यवस्था के तहत संपन्न करवाने के लिए प्रशासन ने काफी कड़ी मेहनत किया
👉 कल सुबह से ही जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा मूर्तियों के शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन के लिए पैदल भ्रमण कर शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के उचित पालन के लिए ड्यूटी पर लगे सुरक्षा बलों का निरीक्षण कर उन्हें निर्देशित किया गया |
👉 दूसरी तरफ अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान तथा अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह द्वारा अनवरत दिन रात एक करके मूर्तियों के शांतिपूर्ण ढंग से विसर्जन के लिए दिन के अलावा रात में भी आकस्मिक रूप से पंडालों तथा मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया जाता रहा
यहां बताते चलें कि अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह को दुर्गा पूजा कार्यक्रम एवं मूर्ति विसर्जन कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया था
जिले में दुर्गा पूजा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए अमहट घाट पर एडीजी गोरखपुर जोन डॉ. के एस प्रताप कुमार, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ |
एडीजी जोन गोरखपुर ने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह सतर्कता पूर्वक रहकर मेला एवं विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाये |
बताते चलें कि बस्ती जिले में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत तथा कुछ अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा का मेला तथा मूर्तियों का विसर्जन पूर्णिमा को होता है |
मेले में आने वालों का आलम यह था कि भीड़ की वजह से लोग चीटियों की तरह रेंगते हुए चल रहे थे |
बहराइच में हुए बवाल के बाद सतर्क बस्ती प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा एवं मूर्तियों के विसर्जन के लिए जिले की फोर्स के अलावा अतिरिक्त फोर्स तथा पीएसी बल की व्यवस्था की गई थी |
मेले के दौरान तथा विसर्जन तक पुरानी बस्ती से लेकर अमहट घाट तक चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा |
अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह कल देर शाम तक विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ करते रहे
मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राणा देवेंद्र प्रताप सिंह तथा थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह का भी काफी योगदान रहा | यह अपने क्षेत्र में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते रहे |
👉 *जिले में सबसे गौर करने वाली बात यह रही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय देते हुए कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया*

