शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, निकाह के बाद देह व्यापार में धकेलनें की कोशिश..

जी.पी.दुबे

9721071175

नाबालिग लड़की से संबंध बनाता रहा पड़ोसी, बालिग हुई तो देह व्‍यापार में ढकेलने की कोशिश

प्रतापगढ़ 19 अक्टूबर 24.
प्रतापगढ़ में एक शख्‍स 15-16 साल की किशोरी को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा। और बालिग होने पर शादी से इनकार कर दिया।
लड़की की दूसरी जगह शादी होने पर पुरानी वीडियो क्लिप दिखाकर तलाक करा दिया।
लड़की का फिर से अपने साथ निकाह किया |
उसे लेकर वह मुंबई चला गया तथा देह व्यापार में धकेलना चाहा।
लड़की के इनकार करने पर पीटकर भगा दिया।
गांव आने पर लड़की को ससुराल-मायके कहीं भी ठिकाना नहीं मिला।

मामला कोहंडौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार के करीब स्थित एक गांव का है। पीड़िता के अनुसार, वह 15-16 साल की थी तो पड़ोसी अनीस शादी का आश्वासन देकर उससे संबंध बनाता रहा। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लिया ।
18 साल की होने पर उसने शादी का प्रस्ताव रखा तो अनीस इनकार कर दिया ।
उसके बाद करीब के ही एक गांव के साजिद पुत्र वारिश अली से निकाह हुआ। एक बेटी होने के बाद अनीस पुरानी वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देने लगा। डर के कारण परिवार से बगावत कर उसने पति साजिद से तलाक लेकर अनीस से निकाह कर लिया।
उसके बाद अनीस उसे मुंबई ले गया और वहां उसको देह व्यापार करने का दबाव बनाने लगा।
इनकार किया तो मारपीट कर भगा दिया।
वह दो अक्टूबर को घर आई तो जेठ साजिद पुत्र साबित अली, ननदोई फिरोज, जेठानी मोमिना और नफीस ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। मायकेवालों ने भी अपने घर रखने से इनकार कर दिया।
ऐसे में वह अपनी दिव्यांग बेटी के साथ भटक रही है।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पीड़िता द्वारा आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय की मांग की है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *