कैफे में दोस्त संग बैठी युवती को लगी गोली

कैफे में दोस्त संग बैठी युवती को लगी गोली, आरोपी हिरासत में

मेरठ, 19 अक्टूबर 2024।
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक कैफे में शुक्रवार शाम को एक युवती को गोली लगने की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त युवती अपने दोस्तों के साथ कैफे में बैठी थी, जहां उसके एक साथी की लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चल गई।

घटना पल्लवपुरम फेस-2 स्थित एक कैफे में शाम करीब साढ़े छह बजे हुई। शिवनगर निवासी गौरव अपने दोस्तों के साथ कैफे में मौजूद था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे उसने टेबल पर रख दिया था। इस दौरान, कैफे में काम करने वाला एक 14 वर्षीय किशोर वहां पहुंचा और पिस्टल को उठा लिया। पिस्टल से अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो पास ही बैठी शास्त्री नगर निवासी प्राची के पैर में जा लगी।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गौरव की पिस्टल जब्त कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही, किशोर को नाबालिग होने के कारण उसके परिजनों को सौंप दिया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि युवती की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। पुलिस ने पिस्टल के मालिक गौरव को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

प्राची के परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर घटना पर नाराजगी जताई और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस परिजनों द्वारा दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

फिलहाल, प्राची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जी.पी. दुबे
97210 711 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *