मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद दरिंदे ने सर कूच कर की हत्या

Gyan Prakash Dubey

रेप के बाद 7 वर्षीय बच्ची की हत्या गुस्साई भीड़ नें हाईवे किया जाम

बताएं 19 अक्टूबर 24.
बिल्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ले में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या किए जाने की विरोध में गुस्साई भीड़ ने बदायूं बिजनौर हाईवे को जाम कर हत्यारे को फांसी देने की मांग करने लगी |

प्राप्त समाचार के अनुसार बिल्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ले के 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई |
बच्ची की खून से लथ पथ लाश शुक्रवार की रात एक खंडहर नुमा घर की अलमारी में चादर से लिपटा पाया गया |
परिजनों के मुताबिक बच्ची कक्षा तीन की छात्रा थी | वह दोपहर सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी लेकिन इसके बाद जब वह आप काफी देर नहीं लौटी तो परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे | शाम तक तलाश करने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला | रात में मोहल्ले के खंडहर नुमा मकान के अंदर बच्ची की लाश मिली जिसके सर और गर्दन पर मारने के निशान थे |

पुलिस ने आरोपी को सुबह लगभग 4 बजे बीनपुर मार्ग पर हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया |
बच्ची के परिजनों के आक्रोश के साथ ही पूरे इलाके में तनाव फैला हुआ है |

गुसाईं भीड़ द्वारा हाईवे जाम करने के बाद आरोपी को फांसी दिए जाने तथा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई |

पुलिस अधिकारियों के पहुंच कर कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद हाईवे से जाम हटा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *