डरावना; सर अलग,धड अलग कुछ दूरी पर बच्चे की भी लाश

डरावना: सिर एक तरफ, धड़ एक तरफ,बच्चे का शव पुलिस भी हैरान

मुरादाबाद 19 अक्टूबर 24.
मुरादाबाद जिले की रामगंगा नदी किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में दो शवों के मिलने से सनसनी फैल गई | पुलिस को एक महिला की सिर कटी लाश होने की सूचना मिली |

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई,जहां जांच के दौरान पुलिस को महिला की सिर कटी लाश के साथ-साथ कुछ ही दूरी पर एक बच्चे का भी शव मिला |
दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

प्राप्त सूचना के अनुसार
मामला कटघर थाना इलाके के कल्याणपुर के जंगल का है |
जहां रामगंगा नदी के किनारे एक महिला की सिर कटी लाश मिली | महिला का सिर धड़ से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर मिला |
जब पुलिस की टीम सबूत जुटाने के लिए मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया तब पुलिस को महिला के शव से करीब 100 मीटर की दूरी पर रामगंगा नदी में एक बच्चे की बहती हुई लाश भी मिली | जिसकी उम्र करीब 7 साल बताई जा रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *