5 साल की मासूम के साथ तीन नाबालिकों ने किया गैंग रेप

जी.पी.दुबे

97210 711 75

5 साल की बच्ची के साथ तीन नाबालिकों नें किया गैंगरेप

बलिया 19 अक्टूबर 24.
बलिया से एक शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आयी है। जहां पांच वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिग बच्चों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने छह साल के एक बच्चे समेत तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

तीनों को पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लेकर घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।

बच्ची की मां के द्वारा पुलिस में की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि महिला के मकान में रहने वाले दो किरायेदारों के तीन लड़कों ने बुधवार की शाम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों की उम्र 6 वर्ष, 13 वर्ष व 16 वर्ष है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार की रात तीनों आरोपियों के खिलाफ यौन अपराध से बच्चों का शोषण (पॉक्सो) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर प्रकरण के बारे में पूरी जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक माह पहले भी शहर के एक मोहल्ले में नाबालिग बच्चे ने ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया था।
उस मामले में भी पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *