फार्म भरवाने के बहाने होटल ले जाकर किया बलात्कार

जी.पी.दुबे

97210 711 75

फार्म भरवाने के बहाने होटल ले जाकर किया बलात्कार

बस्ती.
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने एक युवक पर धोखे से होटल में ले जाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है |

उसने कहा कि बाद में शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा |
बाद में जब शादी के लिए कहा तो वह शादी से इनकार करते हुए गाली देने , मारने पीटने, जानमाल की धमकी देने लगा ।

25 वर्षीय पीड़िता के अनुसार सिलाई सेंटर का फार्म भराने के बहाने कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कलिगढ़ा निवासी 35 वर्षीय जितेन्द्र उसे शहर के एक होटल में ले गया, वहां उसके साथ बलात्कार किया |
पीड़िता ने जब विरोध किया तो उससे शादी करने की बात की और शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार सम्बन्ध बनाता रहा |
जब उसने शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसे गाली दी।
इसके बाद जब वह आरोपी के घर पहुंची और उसके परिवार वालों को इस बारे में बताया तो उसके भाई व अन्य ने मिलकर उसे मारा पीटा, जाति सूचक गाली और जानमाल की धमकी देते हुए उसे भगा दिया ।

17 फरवरी से 28 अप्रैल के बीच हुए इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बलात्कार के आरोपी सहित छह के खिलाफ बलात्कार, मारपीट, जानमाल की धमकी, एससीएसटी एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *