नगर पुलिस नें एक अभियुक्त तथा दुबौलिया पुलिस ने एक अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

नगर पुलिस नें एक अभियुक्त तथा दुबौलिया पुलिस ने एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया

बस्ती 20 अक्टूबर 24.
नगर थाना पुलिस तथा दुबौलिया थाना पुलिस ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त तथा एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा |

👉 नगर पुलिस ने थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले वांछित अभियुक्त हीरालाल पुत्र अलगू उम्र 60 वर्ष निवासी रानीपुर थाना नगर बस्ती को गिरफ्तार कर जेल भेजा |
गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह के अतिरिक्त उपनिरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा,कांस्टेबल विनोद कुमार गुप्ता,मंजीत यादव शामिल रहे |

👉 थाना दुबौलिया पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संध्या रानी तिवारी के नेतृत्व में 323/392/411 आईपीसी की वांछित अभियुक्ता उर्मिला देवी पत्नी बाबूलाल उम्र 45 वर्ष निवासी लारा थाना दुबौलिया बस्ती को गिरफ्तार कर जेल भेजा |
अभियुक्ता को गिरफ्तार करने में उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद, जयप्रकाश चौबे तथा महिला कांस्टेबल निधि सिंह शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *