करवा चौथ मनाने जा रही महिला हेड कांस्टेबल के साथ हुआ रेप

जी.पी.दुबे

97210 711 75

करवा चौथ मनाने जा रही महिला पुलिस के साथ दुष्कर्म

कानपुर 21 अक्टूबर 24.
दरिंदों से जब पुलिस खुद नहीं अपनी अस्मत बचा पा रही है तो एक साधारण महिला किस तरह सुरक्षित रह सकती है |

प्राप्त समाचार के अनुसार
कानपुर के सेन पश्चिम पारा क्षेत्र में शनिवार रात अयोध्या से करवाचौथ मनाने ससुराल आ रही महिला हेड कांस्टेबल से गांव के पास एक आदमी ने अंधेरे का फायदा उठा कर महिला कांस्टेबल को खेत में दबोचकर रेप किया।
कांस्टेबल ने उसका विरोध किया और इस दौरान उसका एक दांत भी टूट गया।
आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया ।
महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ घंटों में ही आरोपी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लिया।

सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि अयोध्या में तैनात महिला हेड कांस्टेबल का ससुराल सेन पश्चिम पारा क्षेत्र के एक गांव में है। शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे हेड कांस्टेबल पाली में उतरने के बाद गांव की ओर सादे कपड़ों में पैदल आ रही थी। सुनसान रास्ता और सड़क पर अंधेरे का फायदा उठाकर एक व्यक्ति उसे दबोच कर बाजरे के खेत में खींच ले गया और कपड़े फाड़ कर रेप कर दिया।
हेड कांस्टेबल ने आरोपित का प्रतिरोध करते हुए उसकी एक अंगुली चबा ली और नाखून मारते हुए शोर मचाया तो कुछ देर में लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ आती देख आरोपी मौके से भाग निकला।
पीड़िता ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

छीनाझपटी में हेड कांस्टेबल का एक दांत भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्च अभियान चला, देर रात आरोपी को पकड़ लिया।

एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया, दुष्कर्म के आरोप में सेन पश्चिम पारा क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र उर्फ कल्लू को पकड़ा गया है, जिसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है।

हेड कांस्टेबल से रेप के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान चलाया तो चेहरे पर कट के निशान और अंगुली कटी हुई देख पुलिस ने आरोपित को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने घटना करना स्वीकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *