जहां बुला रहा हूं चुपचाप चली आओ नहीं तो.

जी. पी. दुबे

97210 711 75

जहां बुला रहा हूं, चुपचाप चली आओ..

गाजीपुर 20 अक्टूबर 24.
एक महिला शिक्षक को परेशान करने और उसके अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया है।

महिला शिक्षक ने पुलिस में शिकायत भी किया है।
पुलिस को दिए शिकायती पुत्र में महिला ने बताया कि वह शहर के एक इंग्लिश मीडिया स्कूल में पढ़ाती थी।

स्कूल में शिक्षकों का एक ग्रुप बना हुआ था। उसका नंबर भी उस ग्रुप में एड कर दिया गया। इसके बाद स्कूल के शिक्षक विनोद उर्फ प्रदीप कुमार यादव ने उसका नंबर सेव करके उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
शिक्षक द्वारा उससे बात करने के लिए दबाव डाला जाने लगा |

महिला शिक्षक ने पुलिस को बताया कि उससे परेशान होकर उसने स्कूल में पढ़ाना ही छोड़ दिया।
लेकिन इसके बाद भी शिक्षक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसका नंबर बांटने की धमकी देनी शुरू कर दी।
महिला शिक्षक ने बताया कि कुछ दिन बाद एक अंजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम सूर्य बताया और कहा कि जहां बुलाऊं, वहां चुपचाप चली आओ, नहीं तो मैं अपने साथियों के साथ मिलकर तुम्हारा अपहरण कर लूंगा और दिल्ली वाला गैंगरेप कांड करवा दूंगा।
उसने जब इसका विरोध किया तो वह गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसे नॉर्मल कॉल और व्हाट्सअप कॉल आने बंद नहीं हुए। 14 अक्टूबर की रात को व्हाट्सअप पर वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाला अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद उसने न्यूड होकर अपनी बॉडी दिखाने लगा। फोन करने वाले ने महिला शिक्षक से भी कपड़े उतारने को कहा। इस पर महिला शिक्षक ने पूरी बात अपने पति को बताई। 16 अक्टूबर को महिला शिक्षक अपने पति के साथ थाने पहुंची और विनोद उर्फ प्रदीप यादव, सूर्य नाम के युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *