Gyan Prakash Dubey
हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से हत्या:दो हिस्ट्रीशीटर्स के बीच खूनी संघर्ष
शामली 21 अक्टूबर 24.
जीजा थाना क्षेत्र के अलाउद्दीन पुर गांव में रविवार की देर रात को दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच विवाद हो गया |
इस विभाग में खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और रवि ने कुल्हाड़ी से दरिया सिंह पर हमला कर उनकी हत्या कर दी |
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया |
पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच 2 महीने पहले भी झगड़ा हुआ था |
रविवार को करीब 10 बजे रात में पुराने विवाद के चलते दोनों के बीच फिर से कहा सुनी हुई जो दरिया सिंह की मौत का कारण बन गई|
पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है |
जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य ने बताया कि दरिया सिंह मुजफ्फरनगर क्षेत्र के गांव बहरा में रह रहा था | इस समय वह अपने गांव आया हुआ था |