जी.पी.दुबे
97210 711 75
कानपुर 21 अक्टूबर 24.
झकरकट्टी बस अड्डे पास होटल में 27 वर्षीय तलाकशुदा महिला ने आत्महत्या कर लिया |
एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार ने बताया कि रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेटा कला निवासी नासिर शाह की बेटी तहरूननिशा ने
रायपुर थाना क्षेत्र के बस अड्डे के पास होटल एवरग्रीन के कमरा नंबर 104 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली |
उन्होंने बताया कि तहरूँनिशा शनिवार को होटल में आकर रुकी थी |
सुबह होटल का सफाई कर्मचारी जब पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया तथा उसके ससुराल तथा मायके वालों को सूचना दी परंतु दोनों ने आनें से इनकार कर दिया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2013 में 14 साल की तहरूँनिशा परिवार के बगैर राजा मंदिर के पड़ोस में रहने वाले विनोद साहू के साथ चली गई |
पिता नासिर द्वारा विनोद के खिलाफ लालगंज थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया गया |
9 साल बाद तहरुन्ननिशा अपने दोनों बच्चों के साथ मायके गई परंतु मायके वालों ने उसे अपने से इनकार कर दिया |
किसी बीच उसके पिता द्वारा दर्ज कराई मुकदमा संदर्भ में विनोद जेल चला गया | और जब वह चमारत मिलने के बाद घर आया तो दोनों बच्चों को अपने साथ रख लिया और तहरूँनिशा को अपनानें से इनकार कर दिया |
लगभग ढाई- तीन साल बाद उसकी मुलाकात दबौली गांव निवासी राजसागर से हुई | दोनों में दोस्ती बढ़ाने पर दोनों लाइव इन रिलेशन शिप में रहने लगे | राजसागर ने उसके लिए बुटीक खुलवाया, जिससे वह अपना खर्च चल रही थी |
इसी बीच उसे जानकारी हुई की 20 नवंबर को उसके मायके में उसके भाई और बहन की शादी है |
उसने सोचा कि शायद अब उसके मायके वाले उसे स्वीकार कर ले और वह तीन दिन पहले मायके गई |
लेकिन उसके मायको वालों ने उसे स्वीकार करने की कौन कहे उसे रुकने की परमिशन तक नहीं दी |
जिससे वह डिप्रेशन में चली गई और रात में सुसाइड कर लिया |