महिला पायलट के साथ शादी का झांसा देकर डीजीसीए अधिकारी ने किया दुष्कर्म

Gyan Prakash Dubey

महिला पायलट के साथ दुष्कर्म

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 24.
राजधानी दिल्ली में एक महिला पायलट के साथ डीजीसीए के अधिकारी द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है |
पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली पुलिस में आरोप पंजीकृत कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है|

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी दिल्ली में रहने वाली एक महिला पायलट ने डीजीसीए के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर 2 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है |

आरोपी अधिकारी की पहचान सिराज फारूकी के रूप में हुई है |

महिला पायलट की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि जून 2022 में उसकी मुलाकात सिराज फारूकी से हुई थी |
उसे समय वह एक विमानन कंपनी में नौकरी करता था | और वह उसे समय पायलट के लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग ले रही थी |
इस दौरान वह महिला पायलट के करीब आने लगा | उसने बताया कि पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उसने दूसरी शादी की थी लेकिन अब उससे भी तलाक लेने जा रहा है, क्योंकि वह उससे शादी करना चाहता है |
जुलाई 2022 में वह महिला पायलट को हैदराबाद स्थित एक नामी होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया |
महिला पायलट ने कई बार उससे तलाक की स्थिति के बारे में पूछा लेकिन असलियत में उसने दूसरी पत्नी से तलाक लेने के लिए प्रार्थना पत्र ही नहीं दिया था |
महिला पायलट ने बताया की शादी का झांसा देखकर पिछले दो वर्षों से वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था | विरोध करने पर वह धमकता कि अगर उससे दूरी बनाने की कोशिश की तो एयर लाइंस सेक्टर में उसे नौकरी नहीं करने देगा |
महिला पायलट का यह भी दावा है कि एक बार उसकी दूसरी पत्नी ने भी उससे शादी के लिए सहमति दे दी थी | लेकिन असलियत में वह इस अपराध में अपने पति का साथ दे रही थी |

महिला पायलट की प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस नें सफदरजंग एनक्लेव थाने में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *