मूक बधिर मासूम के साथ दरिंदे ने किया दुष्कर्म :खून से लथपथ छोड़ हुआ फरार

जी.पी.दुबे
97210 711 75

मूक बधिर मासूम के साथ घर में घुसकर युवक ने किया रेप, मां को खून से लथपथ मिली बच्ची

ललितपुर 21 अक्टूबर 24
उत्तर प्रदेश के ललितपुर से हैवानियत तथा मानवता को कलंकित व शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है।
जहां घर में अकेली दस साल की मूक बधिर मासूम बच्ची के साथ युवक ने दरिंदगी की और फरार हो गया ।
मासूम के माता-पिता जब घर आए तो उन्होंने देखा कि बेटी खून से लथपथ पड़ी है |
मासूम के माता -पिता ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता समझते हुए सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत कर मासूम को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बच्ची को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
घटना जखौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
यहां रहने वाला एक दंपति मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करते हैं ।
अधिकतर जब दोनों के काम पर जाते हैं तो उनकी मूक बधिर बेटी घर में अकेली ही रहती है।
रविवार को पति मूंगफली बेचने गया था, जबकि पत्नी मजदूरी को गई थी और प्रतिदिन की तरह बेटी घर पर अकेली थी।
मजदूरी करने के जब बाद देर शाम बच्ची की माँ घर लौटी तो बेटी को देख उसके होश उड़ गए।
बेटी जमीन पर रक्तरंजित हालत में पड़ी थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था।
बेटी की हालत देख मां चिल्लाने लगी। और उसने तुरंत इसकी जानकारी पति को दी तो वह भी थोड़ी देर में घर आ गया |
बेटी को गोद में लेकर दोनों सीधे थाने पहुंचे। जहाँ मासूम की हालत देख पुलिसकर्मी भी घबड़ा गए और तत्काल दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को जिला अस्पताल भेजा।
यहां मेडिकल परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।
क्षेत्राधिकारी अभय नारायण राय और जखौरा थाना प्रभारी राहुल राठौर गांव पहुंचे और घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की।
उन्होंने कहा पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *