सिलेंडर फटने से मकान ढहा :पांच की मौत

Gyan Prakash Dubey
NGV PRAKASH NEWS

बुलंदशहर में सिलेंडर विस्फोट से पांच की मौत, राहत कार्य जारी

बुलंदशहर 22 अक्टूबर 24
बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात को हुए एक भीषण सिलेंडर विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग मलबे में फंस गए। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मकान ध्वस्त हो गया।

मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ध्रुव कांत ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय अधिकारियों ने जेसीबी और एंबुलेंस को मौके पर तैनात कर दिया।

मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया जा रहा है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना रात 8.30 से 9 बजे के बीच हुई। घटनास्थल पर 18-19 लोग मौजूद थे, जिनमें से आठ लोगों को बचाकर अस्पताल भेजा गया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। घायलों के इलाज के लिए भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है |

बचाव कार्य अपने अंतिम चरण में है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और विस्तृत जांच के बाद विस्फोट के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *