मिठाई की दुकान में हुआ ब्लास्ट..महिला का सर धड़ से हुआ अलग

जी.पी.दुबे
97210 711 75

मिठाई की दुकान में हुआ ब्लास्ट महिला का सर हुआ धड़ से अलग

जौनपुर 22 अक्टूबर 24
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र में स्थित एक मिठाई की दुकान में ब्लास्ट का मामला सामने आया है |
जहां पर दूध उबालते समय बॉयलर फट गया | ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि बॉयलर का ढक्कन दुकान के संचालक की पत्नी मनीता बिना को जाकर लगा और उनका सर कट कर शरीर से अलग हो गया |
एक अन्य महिला का सर फट गया |

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है |
मिठाई बनाने के लिए दूध खौलाया जा रहा था | तभी अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया |
धमाका इतना तगड़ा था कि घर में 5 फीट गहरा गड्ढा बन गया |

धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *