फॉर्च्यूनर में लगी भीषण आग में जलकर प्रॉपर्टी डीलर की दर्दनाक मौत

Gyan Prakash Dubey

प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर के अंदर जलकर हुई दर्दनाक मौत

ग्रेटर नोएडा 23 अक्टूबर 24.
ग्रेटर नोएडा में एक फॉर्च्यूनर में लगी भीषण आग में चलकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई | साड़ी सड़क से लगभग 100 मी. दूर मिली जिसकी वजह से कार में आग लगाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला इलाके में मंगलवार को एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लगने से एक युवक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी संजय यादव के रूप में हुई है |
संजय यादव प्रॉपर्टी का काम करता थे |
वहीं घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है |
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है।

कार सड़क से करीब 100 मीटर अंदर जंगल में पाई गई, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि संजय यादव की हत्या कर, साक्ष्य छुपाने के लिए कार में आग लगाई गई हो। स्थानीय लोगों ने जब जलती हुई कार देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवक को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उसे कार से बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।

मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक संजय यादव की जलकर मौत हो चुकी थी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *