
जी.पी.दुबे
97210 711 75
डीएम व एसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर की पीस कमेटी की बैठक
बस्ती 23 अक्टूबर 24
जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने अपर जिलाधिकारी तेजपाल चौहान व अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के मौजूदगी में आगामी त्यौहार दीपावली,लक्ष्मी पूजा एवं छठ पूजा गुस्सा कुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक की |
मीटिंग में बस्ती जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ वार्ता त्यौहार के संबंध में किसी परेशानी, समस्या आदि को पूछा गया |
तत्पश्चात शासन से प्राप्त आदेश एवं निर्देश को सभी को अवगत कराया गया |
बैठक में अपील की गई की त्योहारों को आपसी सौहार्द व भाईचारा के साथ मनाया जाए | किसी प्रकार का अफवाह ना फैलाया जाए और ना अफवाहों पर ध्यान दिया जाए |
किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन को तत्काल सूचना दी जाए |
साथी यह भी कहा गया कि प्रशासन द्वारा उपद्रियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है | यदि कोई उपद्र फैलाने की कोशिश करेगा तो उसके साथ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी |
मीटिंग के दौरान जिले के सभी उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी सहित प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |


