
Gyan Prakash Dubey
दिव्यांग छात्रा से बाबा करता था दुष्कर्म,गर्भवती होने पर हुआ भंडाफोड़
भोपाल 23 अक्टूबर 24
हिंदू धर्म को बदनाम करने में तथाकथित ऐसे बाबा लोग लगे हैं जो ऐय्याशी के लिए ही बाबा का चोला ओढ़ कर गलत कामों में लगे हैं |
ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से आया है जहां पर लुकवासा गांव स्थित भाटी सरकार हनुमान मंदिर के के महंत रामकिशोर दास के ऊपर कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है |
मामला तब सामने आया जब छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टी हो गई |
पुलिस ने मामले में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | वही बाबा रामकिशोर दास फरार हो गया है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबा द्वारा हनुमान मंदिर पर हर मंगलवार को दरबार लगाया जाता था | जहां पर वह झाड़ फूंक का भी काम करता था | बाबा द्वारा बीमारियों को ठीक किए जाने का भी दावा किया जा रहा था | धीरे-धीरे प्रसिद्धी बढ़ने पर बड़े अफसर और नेता भी उसके दरबार में आने लगे |
वही बाबा का दावा था कि उसने आस्ट्रेलिया से पीएचडी की है और पांच मंगलवार लगातार मंदिर पर आने पर वह लोगों की शराब छुड़वा देगा |
पुलिस जांच में बाबा के आधार कार्ड और वोटर कार्ड को भी फर्जी पाया गया | जिस सिम को वह चलता था वह भी किसी और के नाम पर था |
बाबा इतना शातिर था कि वह चढ़ावे में आए हुए पैसे को एक ग्रामीण के खाते में जमा करवा कर उससे नगद रुपए ले लिया करता था |
आरोपी बाबा रामकिशोर दास ने मंदिर परिसर में छात्रा से दुष्कर्म किया और किसी से कहने पर उसके मां-बाप को मार डालने की धमकी दी |
उसका खुलासा तब हुआ जब जुलाई 2024 में छात्रा के पेट में दर्द हुआ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया | जांच में डॉक्टरों ने छात्रा के गर्भवती होने की बात कही |
उसके बाद जब छात्रा से पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो उसने बताया कि दिसंबर 2023 में महंत रामकिशोर दास ने उसके साथ मंदिर परिसर में दुष्कर्म किया था |
छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने अक्टूबर 2024 में महान राम किशोर दास के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया, लेकिन तब तक रामकिशोर दास फरार हो चुका था |
पुलिस ने जांच में पाया कि महंत रामकिशोर दास का असली नाम बृजेश शर्मा है | 2019 में उसने खुद को सीआरपीएफ में बता कर मथुरा की एक युवती से शादी की थी |
शादी के बाद वह ससुराल में घर जमाई बनकर रहने लगा | जब तीन-चार महीने बीत गए वह ड्यूटी नहीं गया तू ससुराल के लोगों ने उससे पूछता शुरू कर दी, जिस पर वह पत्नी को छोड़कर वहां से फरार हो गया |
बहरहाल पुलिस उसे मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़ में खोज रही है |



