
जी.पी.दुबे
97210 711 75
ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पथराव कर रेप के आरोपी को छुड़ाया, दरोगा समेत दो का सिर फटा
गोरखपुर 24 अक्टूबर 24
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज उर्फ हरनापुर गांव के टोला भरोहिया में बुधवार की देर शाम पुलिस टीम पर हमला कर दुष्कर्म के आरोपी को घरवाले ने भगा दिया।
पथराव से प्रशिक्षु दरोगा सचिन सिंह,सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई। दोनों घरेलू कोई इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है |
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नर्सिंग होम पहुंचकर डॉक्टरों से बातचीत कर घायलों का हाल जाना।
दोनों की हालत गंभीर है, लेकिन खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपित की मां कौशल्या देवी, बहन प्रीति व प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर पुलिस पर हमला करने का आरोप है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कैंपियरगंज इलाके के गोपालगंज गांव निवासी एक शख्स ने बेटी संग दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए गांव के राहुल निषाद पुत्र राजेश पर 5 दिन पहले केस दर्ज कराया था।
पुलिस आरोपित राहुल निषाद की तलाश में जुटी थी। बुधवार की शाम में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित राहुल अपने घर पर आया हुआ है। इस सूचना पर दरोगा सचिन सिंह सिपाही अजीत के साथ आरोपित के घर पहुंच गए।
सूचना के अनुसार आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जा रही थी, तभी पीछे से राहुल के घरवालों ने पथराव कर दिया।
सिर पर चोट लगने की वजह से दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वालों ने भागकर जान बचाई।
इस बीच सूचना पाकर थाने से फोर्स गांव में पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया। दोनों का नर्सिंग होम में उपचार चल रहा है।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि कैंपियरगंज में पुलिस दुष्कर्म के आरोपित को पकड़ ली थी, तभी घरवालों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में दो पुलिस वालों को चोटें आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


