कौन है अनमोल जिसके ऊपर 10 लाख का इनाम हुआ है घोषित

Gyan Prakash Dubey

कौन है अनमोल जिनके ऊपर है 10 लाख का इनाम

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 24.
जाच एजेंसी ए एन आई ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है |

यहां बताते चलें कि अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का सगा भाई है |
2022 में ए एन आई की तरफ से अनमोल बिश्नोई के ऊपर दर्ज मामलों के संदर्भ में आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है |

पुलिस के अनुसार अनमोल बिश्नोई का नाम बाबा सिद्दीकी केस में भी सामने आया है | अनमोल पर बाबा सिद्दीकी के हत्या करने वाले शूटर से स्नैपचैट के जरिए संपर्क में रहने और पापा सिद्दीकी और जीशान की फोटो शूटर को स्नैपचैट के जरिए भेज कर सुपारी देने का आरोप है |

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अनमोल बिश्नोई अमेरिका में रहकर गैंगस्टर गोल्डी बर के साथ मिलकर लॉरेंस गैंग को ऑपरेट कर रहा है |

अनमोल बिश्नोई पर अभी तक 18 से ज्यादा अपराधी मुकदमे पंजीकृत है |
अनमोल बिश्नोई 7 अक्टूबर 2021 को जमानत पर जोधपुर जेल से रिहा हुआ था | उसके बाद फर्जी पासपोर्ट के सहारे वह कनाडा भाग गया था |

सलमान की बालकनी की ओर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी अनमोल बिश्नोई ने ली थी |

फिलहाल अनमोल बिश्नोई के ऊपर ए एन आई द्वारा शिकंजा करते हुए 10 लाख का इनाम घोषित किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *