
जी. पी. दुबे
9721071175
भाभी ने युवक को घर बुलाकर ननद का करा दिया रेप
कौशांबी 25 अक्टूबर 24.
एक ऐसी हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है,जहां भाभी ने एक युवक को घर बुलकार नाबालिग ननद का रेप करा दिया |
हद तो तब हो गई जब भाभी ने रेप का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया |
घटना के बाद से नाबालिग अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला कौशाम्बी जिले के एक गांव का है |
जहां भाभी ने एक युवक को घर बुलाकर 17 साल की ननद का रेप करवाया और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया |
भाभी ने इस वारदात को गुस्से में अंजाम दिया, क्योंकि लड़की की सगाई घर वालों ने कहीं और करवाई थी |
लेकिन लड़की गांव के ही एक लड़के से शादी करना चाहती थी, जो बात भाभी को बिल्कुल पसंद नहीं थी और उसने गुस्से प्लान बनाकर उसका रेप करवाया |
वहीं वीडियो सामने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया |
यही नहीं घटना के बाद लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई |
पिता ने मामले की शिकायत पुलिस में करते हुये कहा कि एक युवक उनकी नाबालिक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है |
पुलिस मामला दर्ज कर लड़की की तलाश कर रही है |


