
Gyan Prakash Dubey
बॉयफ्रेंड से मिलने दिल्ली से हरियाणा गई थी गर्लफ्रेंड,4 दिन बाद खेत में 4 फीट नीचे मिली लाश
दिल्ली 25 अक्टूबर 25.
दिल्ली की रहने वाली बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक लड़की का शव रोहतक में एक खेत में मिलने से गांव में सनसनी मच गई |
पुलिस को मालूम हुआ कि लड़की प्रेेग्नेंट थी और अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी जहां बॉयफ्रेंड ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी |
दिल्ली के नांगलोई की रहने वाली 20 साल की सोनी घर से निकली, तो उसके परिवार ने सोचा नहीं था कि यह आखिरी बार होगा, जब वे उसे देख पा रहे हैं |
चार दिन बाद सोनी का शव हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव के खेतों में दफन मिला है |
प्राप्त समाचार के अनुसार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली सोनी जिसकी लाश दिल्ली पुलिस को खेत में 4 फीट नीचे दबी मिली |
वहीं खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी मच गई और लोग शव को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े |
परिजनों ने सोनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नांगलोई में दर्ज करवाई |
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन चालू की और सलीम नाम के एक युवक से पूछताछ की तो उसने कबूल किया कि उसने सोनी की गला दबा कर हत्या कर दी है |
साथ ही दो दोस्तों के साथ मिलकर उसने सोनी की लाश गांव मदीना के खेत में दफना दिया है |
पुलिस ने सलीम और उसके साथी पंकज को गिरफ्तार किया और रोहतक के बहु अकबरपुर थाना पुलिस के साथ खेतो में पहुंची |
पुलिस ने देखा कि तीन आरोपियों ने सोनी के शव को तीन चार फीट का गड्ढा खोद कर खेत में दबा दिया था |
दिल्ली पुलिस ने एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दो आरोपियों और युवती के परिजनों की मदद से शव को गड्ढे से बाहर निकलवाया |
जांच में हत्या का जो कारण सामने आया वह यह था की सोनी का सलीम के साथ कई महीने से प्रेम चल रहा था |
इसी बीच उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने और सोनी गर्भवती हो गई | प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनी तीन- चार महीने की गर्भवती थी |
रोहतक पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर दिल्ली पुलिस हमारे पास आई थी |
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक लड़की की हत्या कर उसका शव यहां मदीना के खेतो में दफनाया गया है |
दिल्ली पुलिस ने फोरेनसिक की टीम और ड्यूटी मेजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकाला |
दिल्ली पुलिस दो आरोपियों को भी साथ लाई थी |
हमने सिर्फ दिल्ली पुलिस की मदद की |
बाकी दिल्ली पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है और शव को रोहतक पीजीआई में पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है |


👉समाचार, रोहतक पुलिस और ए एन आई के सौजन्य से
