
जी.पी.दुबे
97210 71175
लखनऊ के लोग 63 लाख रुपया प्रतिदिन भिखारी को दे देते हैं
लखनऊ 25 अक्टूबर 24.
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लखनऊ के निवासी प्रतिदिन 63 लाख रुपए से ज्यादा भिखारी को दे देते हैं |
एक सर्वे में लखनऊ में 5312 भिखारी मिले हैं | और उनकी आमदनी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है |
सर्वे में यह भी पता चला है कि कई भिखारी तो कैसे हैं जिनकी प्रतिदिन की आमदनी 3 हजार रूपये से ज्यादा है |
सर्वे के अनुसार यदि एक भिखारी प्रतिदिन 1200 रूपये भीख में पाता है तो प्रतिदिन 63 लाख रुपए से अधिक लखनऊ के निवासी भिखारियों को देते हैं |
डोडा के अधिकारियों का कहना है कि 90 प्रतिशत भिखारी पेशेवर है जो रायबरेली, हरदोई,सीतापुर और बाराबंकी से आते हैं |
वही सर्वे के अनुसार भिखारियों में सबसे ज्यादा कमाई महिला भिखारी करती है |
यह तो लखनऊ शहर का सर्वे है अगर ग्रामीण क्षेत्र को भी इसमें जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा एक करोड़ प्रतिदिन को पार कर सकता है |


