एस.ओ. भानु प्रताप सिंह ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए मीटिंग कर दिए निर्देश

जी.पी.दुबे
97210 711 75

एस.ओ.भानु प्रताप सिंह ने त्योहारों के मद्देनज़र की मीटिंग दिए निर्देश

बस्ती 25 अक्टूबर 24.
थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने आगामी लक्ष्मी पूजन दीपावली, छठ पूजा के पर्व को देखते हुए थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओ, ग्राम प्रधानों तथा पत्रकारों के साथ मीटिंग कर त्योहारों को शांति, सद्भावपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए उनसे सहयोग की अपील किया |

थानाध्यक्ष ने मीटिंग के दौरान आए हुए सभी लोगों से उनके कुशल से पूछते हुए उनके आसपास की समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई |

लक्ष्मी पूजा हेतु स्थापित की जाने वाली मूर्तियों के बारे में, उनके जुलूस निकालने के बारे में मूर्ति स्थापित करने वाले समिति के सदस्यों से वार्ता कर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए |

साथ ही उन्होंने शासन द्वारा मिले निर्देशों को सबको बताया |

थाना अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने यह भी कहा कि त्योहारों के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर पुलिस की कड़ी निगाह रहेगी |
इसके बाद भी यदि किसी ने गड़बड़ी फैलाने की कोशिश की तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी |

मीटिंग के दौरान सभी आए हुए संभ्रांत व्यक्तियों के साथ थाना कलवारी के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *