मसाज सेंटर के नाम पर हो रहा था देह व्यापार, 11 युवतियाँ 9 युवक ऐय्याशी करते पकड़े गए

जी.पी.दुबे
97210 711 75

स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, 11 युवतियों के साथ है अय्याशी कर रहे थे 9लोग

संत कबीर नगर 25 अक्टूबर 24.
स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का मामला सामने आया है |

प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर शाम 2 स्पा सेंटर पर छापा मारा जहां पर मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था |
छापे के दौरान 11 युवतियों के साथ 9 युवकों को अय्याशी करते पकड़ा गया |
साथ ही डेढ़ दर्जन से मोबाइलों के साथ आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
पकड़े गए लोग संतकबीरनगर, गोरखपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस महिला थाने में उनसे पूछताछ कर रही है।
प्रथमदृष्टया मसाज की आड़ में देह व्यापार किए जाने की बात समाने आ रही है।

क्षेत्राधिकारी सदर अजीत चौहान, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी प्रियम राज शेखर पांडेय, तहसीलदार जनार्दन प्रसाद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, एसओजी प्रभारी सर्वेश राय, महिला थानाध्यक्ष सरोज शर्मा, मगहर चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल ने शुक्रवार की देर शाम नेदुला और मड़या के मसाज सेंटरों पर छापा मारा।
छापे के दौरान वहां अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने दोनों बॉडी मसाज सेंटरों से 11 संदिग्ध युवतियों और नौ युवकों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल कब्जे में ले लिए।
पुलिस उन्हें महिला थाने पर ले गई और पूछताछ कर रही है।

यहां बताते चलें कि सूत्रों के अनुसार बस्ती जिले के रौता चौराहे से ब्लॉक रोड पर स्थित स्पा -मसाज सेंटरों में भी मसाज के साथ-साथ देह व्यापार का अनैतिक कार्य भी किया जाता है

परंतु शासन प्रशासन की निगाह निगाह इन सेंटरों पर नहीं पड़ रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *