
Gyan Prakash Dubey
द बर्निंग ट्रेन बनी मालगाड़ी पटरियों पर दौड़ती जा रही थी
बठिंडा 26 अक्टूबर 24.
पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी में अचानक आग लग गई।
यह ट्रेन हिसार से आ रही थी। स्टेशन के पास दमकलकर्मियों ने तुरंत कार्रवाही की और आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि ट्रेन से कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रेन में आग तेल के रिसाव होने से लगी |
आग कैसे लगी है रेलवे इसकी जांच कर रहा है |
हरियाणा के हिसार से कच्चा तेल लेकर बठिंडा रिफाइनरी की ओर जा रही मालगाड़ी में शुक्रवार रात अचानक आग लग गई।
तेल लीकेज के कारण मालगाड़ी पर लदे तेल के सात टैंकर आग की चपेट में आ गए।
गनीमत यह रही कि मालगाड़ी के पास कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं थी नहीं तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था |
थाना कैनाल इंचार्ज एसआई हरजीवन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग साढ़े 10 बजे पंजाब पुलिस की पीसीआर के कर्मचारी पटियाला रेलवे फाटक के पास खड़े थे।
अधिकारी ने बताया कि हमारी पेट्रोलिंग टीम को रेलवे ट्रैक पर आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने देखा कि मालगाड़ी ‘बर्निंग ट्रेन’ बन पटरी पर दौड़ रही थी।
तुरंत कंट्रोल रूम व दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाडियों ने कुछ देर में आग पर काबू पाया।
रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों का कहना कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जाएगी। जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

ट्रेन का फोटो.. सांकेतिक फोटो
