पुलिस कर्मियों की महिलाओं की चोरी से फोटो खींचने वाला “कैमरे वाला दुकानदार”

Gyan Prakash Dubey

पुलिस की बहन बेटियों की फोटो खींचने वाला दुकानदार

दिल्ली 26 अक्टूबर 24.
दिल्ली से कैसा सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है जहां पर पुलिस कॉलोनी कैंपस में एक किराने की दुकान चलाने वाला अपनी दुकान पर आए हुए कस्टमर खासकर पुलिस वालों की बहन बेटियां एवं उनकी पत्नियों का चोरी से फोटो खींचा करता था |

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पुलिस कॉलोनी के कैंपस में जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले 25 वर्षीय मोहम्मद मानून उर्फ मोंटी के पिता को करीब 40 साल पहले कैंपस में दुकान चलाने के लिए पुलिस विभाग की तरफ से दुकान आवंटित की गई थी |
इस दुकान पर आंटी और उसका भाई बैठा करते हैं | पुलिस कैंपस में रहने वाले लोग अपनी दैनिक जरूर का सामान अक्सर मोंटी की दुकान से ही खरीद करते थे |

1 अक्टूबर को कॉलोनी में रहने वाले एक हेड कांस्टेबल ने शिकायत की उसका नाबालिक लड़का राजू ( बदला हुआ नाम) मोंटी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गया हुआ था | इसी दौरान एक ग्राहक और आ गया और वह यूपीआई से पेमेंट करना चाहता था | इस पर मोंटी ने राजू को मोबाइल देते हुए मोबाइल के गैलरी से बारकोड निकालने के लिए कहा |
राजू ने जब बारकोड निकालने के लिए गैलरी को खोला तो उसने उसमें अपनी सगी बहन और चचेरी बहन का भी फोटो देखा साथ ही कॉलोनी की अन्य कई महिलाओं के भी फोटो भी मोबाइल में देखा |
राजू जब सामान लेकर घर पहुंचा और अपने पिता को उसके बारे में पूरी जानकारी दी |
इस पर हेड कांस्टेबल ने दुकान पर पहुंचकर पीसीआर कल की और फोन की जांच की तो उसमें कॉलोनी के महिलाओं और यूवतियों की फोटो बरामद हुई |
इसके बाद पुलिस ने मोंटी को हिरासत में ले लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *