दीपावली में भी मानदेय ना मिलने से रोजगार सेवकों की दीपावली पड़ी फीकी

जी.पी.दुबे
97210 711 75

रोजगार सेवकों को दीपावली मे मानदेय न मिलने से उनके त्यौहार हुआ फीका

👉 पिछले तीन महीने से बाकी है मानदेय…

👉शासन से धन मिलने का इन्तजार ,दीपावली में भी मानदेय ना मिलने से रोजगार सेवकों ने जताई नाराजगी…

बस्ती.
रोजगार सेवकों को दीपावली त्योहार में भी मानदेय नहीं मिला जिससे उनकी दीपावली रोशनी विहीन और फीकी पड़ गई है ।
रोजगार सेवकों को 3 महीने के मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने दीपावली त्योहार में संविदाकर्मियों सहित समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को दीपावली के 1 दिन पहले ही मानदेय, वेतन देने का आदेश जारी किया है । परंतु प्रशासनिक उदासीनता के चलते संविदाकर्मियों साहित समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों को मानदेय वेतन का आदेश हवा हवाई दिखाई पड़ रहा है ।
अनेक विभागों में संविदाकर्मियों को मानदेय नहीं मिला है ।
दीपावली त्योहार में अनेक विभागों में संविदाकर्मियों को मानदेय न मिलना प्रदेश सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करता है ।
योगी सरकार मे बजट ना होने के कारण रोजगार कर्मियो की यह नौबत आई है।
इस को लेकर रोजगार सेवकों में काफी नाराजगी है।
यहां बताते चलें कि बस्ती जनपद के कुल 14 विकास खण्डों मे कुल 824 रोजगार सेवक कार्यरत है।
रोजगार सेवकों ने अभी जल्द में मानदेय बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया था और शासन को ज्ञापन भेजा था ।
इस सम्बंध में उच्च अधिकारियों द्वारा रोजगार सेवकों को दीपावली त्योहार तक मानदेय देने का आश्वासन दिया जा रहा है ।
उपरोक्त जानकारी जिला अध्यक्ष श्याम करन नें दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *