
Gyan Prakash Dubey
रिटायर दरोगा घर में चल रहे थे धंधा , पुलिस घुसी तो देख कर रह गई दंग
मोतिहारी 30 अक्टूबर 24.
बिहार के मोतिहारी से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जहां पर बिहार पुलिस से रिटायर हुए दरोगा एस.एन.शर्मा अपने घर में धंधा करवा रहे थे |
पुलिस ने जब दरोगा की घर की तलाशी ली तो वहां दो महिला तथा भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद हुए |
मोतीहारी पुलिस ने बताया कि पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी मधु कुमारी वह मोहम्मद वसीम फिरोज के नेतृत्व में मोतिहारी में सेक्स रैकेट का खुलासा किया |
इस मामले में रिटायर्ड दरोगा एस. एन.शर्मा बविता कुमारी और चांद तारा खातून को गिरफ्तार किया गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि यह छापेमारी मोतिहारी शहर के रेल लाइन किनारे अगरवा मोहल्ले में मंगलवार की शाम को की गई |
पुलिस को मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी |
पुलिस जब पहुंची तो घर का दरवाजा बंद था खटखटाना पर दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस पीछे से घर में घुस गई |
घर के अंदर रिटायर दरोगा एस एन शर्मा के साथ एक महिला थी जो खुद को उनकी पत्नी बता रही थी | उसने अपना नाम भी गलत बताया |
दूसरे कमरे में एक महिला मिली जो खुद दरोगा की किराएदार बता रही थी | इसने भी अपना नाम गलत बताया |
पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में कंडोम व आपत्तिजनक दवाओं को पाया |
वही पुलिस खुद को किराएदार बताने वाली महिला के घर की तलाशी लेने गई तो महिला ने विरोध किया |
पुलिस ने तलाशी ली तो भारी संख्या में कंडोम, अश्लील किताबें और कई शक्ति वर्धक दवा बरामद हुई |
इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया |
वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि इस दौरान पुलिस को बैंक ऑफ बड़ौदा के दो चेक भी बरामद हुए, एक चेक पर एक लाख तो दूसरे चेक पर 2 लाख भरे हुए थे और इस पर विकास तिवारी नाम के युवक के हस्ताक्षर हैं |
पुलिस तीनों लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है वहीं पुलिस का कहना है कि गिरोह में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है |



