
Gyan Prakash Dubey
पति को बंधक बना नवविवाहित पत्नी से किया गैंगरेप
रीवा 30 अक्टूबर 24.
नव विवाहिता से गैंगरेप के बाद रीवा जिला ही नहीं पूरा प्रदेश शर्मसार हो गया |
बताते चलें कि 21 अक्टूबर को भैरव बाबा मंदिर पहाड़ी क्षेत्र में पांच आरोपियों ने पति को बंधक बनाने के बाद नव विवाहिता पत्नी के साथ गैंग रेप किया वहीं तीन गैंगरेप में सहयोग किया |
सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है |
पुलिस पूछताछ में पता चला की सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार और पड़ोसी हैं | इसमें कुछ रिश्तेदार जीजा साले और मौसरे भाई भी हैं |
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जब महिला और उसके पति को बंधक बनाया गया उस समय वहां केवल पांच आरोपी थे | इसके बाद इन आरोपियों ने अपने साथियों को फोन कर कहा कि जल्दी आ जाओ फायदे में रहोगे अच्छे मुर्गे फंसे हैं |
साथियों के पहुंचने के बाद सभी आरोपियों में मिलकर दिल कोटलिया देने वाली घटना को अंजाम दिया |
इस घटना में शामिल सभी 8 आरोपी की आपस में रिश्तेदार हैं |
इनमें से पांच आरोपी रामकृष्ण कोरी,रजनीश कोरी,दीपक कोरी,राजेंद्र कोरी और रवीश कोरी गूढ क्षेत्र के एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं |
गरुड़ और लव कुश नई गढी और सुशील करी रामपुर बघेलान का रहने वाला हैं |
इसमें सुशील और राम किशन मोसेरे भाई हैं जबकि गरुड़ और लव कुश रामकिशन के साले हैं | बाकी आरोपी आपस में दोस्त और पड़ोसी हैं |
इसमें से रामकिशन 28 वर्ष,गरुड़ 26 वर्ष,सुशील 19 वर्ष, रवीश 27 वर्ष,रजनीश 25 वर्ष नें दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, जबकि लव कुश 23, राजेंद्र 23 और दीपक 24 ने सहयोग किया था |
पुलिस ने आरोपियों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया |



