दोस्ती, प्यार, सेक्स और ब्लैकमेल, 12 वीं की छात्रा के साथ करता था.. अंत में

जी.पी.दुबे
97210 71175

दोस्ती,प्यार और ब्लैकमेल

बिजनौर 30 अक्टूबर 24.
आजकल लड़के पहले दोस्ती कर विश्वास हासिल करते हैं, उसके बाद दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है और प्यार भी इतना ज्यादा की मामला शारीरिक संबंध तक पहुंच जाता है | कई मामलों में प्रेमी सारी चीज प्लान करके करते हैं और शारीरिक संबंध के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल का खेल शुरू हो जाता है |
ब्लैकमेल के दौरान वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाना, रुपए और जेवर की डिमांड करना कई मामलों में धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाते हैं |
कुछ ऐसा ही मामला बिजनौर जिले से आया है जहां एक इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के ने एक छात्रा से दोस्ती की और जब विश्वास बन गया तो दोस्ती प्यार में बदल गई |
उसके बाद प्यार का वास्ता देकर लड़के ने शारीरिक संबंध बनाया तथा उसकी अश्लील तस्वीर और वीडियो बना लिया |
इसके बाद लड़का छात्र को ब्लैकमेल करने लगा |

परेशान छात्रा ने सारी बात परिजनों को बताई |
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया |

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला धामपुर का है जहां एक लड़के ने एक लड़की का दिल जीत कर उसको प्यार के जाल में फंसा लिया | उसके बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए तस्वीरें व वीडियो बना लिया |

उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह छात्रा के साथ लगातार संबंध बनाता रहा | यही नहीं उसके बाद आरोपी द्वारा छात्रा से रूपयों की डिमांड की शुरू कर दी गई |
ब्लैक मेलिंग से तंग आकर छात्रा ने सारी बात घर वालों को |
उसके बाद छात्रा के घर वालों ने लड़के को समझाने की कोशिश की और वीडियो डिलीट करने को कहा |
लेकिन लड़के की हिम्मत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि वह लड़की के घर वालों को भी धमकाने लगा और रुपयों की डिमांड करने लगा |
इसके बाद परिजनों द्वारा शिकायत की गई और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *