जमीनी विवाद में 17 वर्षीय लड़के की तलवार से गला काटकर निर्मम हत्या

जी.पी.दुबे
97210 71175

जमीनी विवाद में 17 साल के लड़के को तलवार से काटा

जौनपुर 30 अक्टूबर 24.

40 साल पुराने जमीनी विवाद में 17 साल के लड़के को तलवार से काट दिया |
लड़के की रोती बिलखती मां कटे हुए सर को गोद में लेकर घंटो बैठी रही |
प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबीरूद्दीन गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच दशकों पुराना विवाद था |

आज उनके बीच झगड़ा हुआ और यह झगड़ा हिंसक रूप में बदल गया |
रंजीत यादव के 17 वर्षीय बेटे अनुराग को कुछ लोगों ने दौड़ा लिया | दौड़ने वाले लोगों में से एक लोग के पास तलवार थी | उसने तलवार से अनुराग के ऊपर हमला कर दिया तलवार इतनी तेजी से घुमाई की अनुराग की गर्दन काटकर अलग हो गई |

मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है लेकिन जिस आदमी के हाथ में तलवार थी वह फरार हो गया है |
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है |
वही गांव में कानून व्यवस्था की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात है |
गांव वालों ने बताया की लड़की की मां कटी हुई सर को गोद में लेकर कई घंटे तक बैठी रही |

पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने बताया कि भूमि विवाद 40 से ज्यादा वर्षों से चला रहा है |

उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष के रमेश और लालता उन लोगों में से थे जिन्होंने दूसरे पक्ष पर हमला किया और एक लड़के की मौत हो गई |

वहीं मौके पर जिलाधिकारी दिनेश चंद्र भी पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया |

अधिकारी ने बताया कि यह दोनों बच्चों के बीच एक पुराना भूमि विवाद है और यह सिविल कोर्ट में लंबित है |
उन्होंने कहा कि इस बारे में मैंने तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है |

गौरतलब है की भूमि विवाद का मसाला प्रशासन के लिए काफी जटिल होता जा रहा है | थाना से लेकर जिला मुख्यालय और कोर्ट पहुंचने वाले मामलों में अधिकतर राज्यों से संबंधित मामले ही होते हैं |प्रशासन इस पर तभी एक्शन लेता है जब कोई गंभीर घटना हो जाती है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *