दीपावली की शाम मंदिर में पूजा करने गए थे, मिली लाश

Gyan Prakash Dubey

मंदिर गए भाई बहन की मिली लाश

सहारनपुर 1 नवंबर 24.
सहारनपुर जिले एक गांव के भाई बहन मंदिर गए थे, जहां पर उनकी लाश मिली |
लोगों ने तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका जताते हुए बवाल किया,जबकि पुलिस इसे सड़क हादसा मान रही है |

प्राप्त समाचार के अनुसार घटना सहारनपुर के भायला गांव की है |
जहां पर करण नाम का लड़का कल बृहस्पतिवार दीपावली की शाम चाचा की 7 वर्ष की बेटी अवनी के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर में पूजा करने गया था |
जब दोनों काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी | काफी तलाश के पास जब उन दोनों का पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी |
उसके बाद गांव के एक युवक को घर से लगभग आधा किलोमीटर की दूरी पर दोनों की लाश मिली |
करण की एक पैर व हाथ की हड्डी कई जगह से टूटी हुई थी तथा पैर लंबा कट लगा हुआ था | सर से भी खून बह रहा था |
जबकि अवनी के सर से खून बह रहा था |
घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस तथा ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई |
परिजनों और ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र में हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया | उन्होंने काफी देर तक देवबंद बड़गांव मार्ग पर जाम लगा दिया |
देर रात पहुंचे एसडीम दीपक कुमार ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्हें समझाने प्रयास किया लेकिन वह सब उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे|
वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामला सड़क हादसे का लग रहा है | किसी तेज रफ्तार वाहन ने दोनों को टक्कर मारी जिससे वह दूर जाकर गिरे |
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने जो सबूत उठाए हैं वह हादसे के तरफ इशारा कर रहे हैं |

बहरहाल या हत्या है या दुर्घटना यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *