दीपावली का त्यौहार मना रहे थे. तभी अचानक धायं धायं हुआ और खुशियां मातम में बदल गई

Gyan Prakash Dubey

दिल्ली 1 नवंबर 24
दिल्ली के शाहदरा में कल दीपावली के दिन सभी त्यौहार मना रहे थे पूजा पाठ चल रहा था,आतिशबाजी हो रही थी |
तभी दो लोग आए और उसमें से एक ने पैर छुआ, घर वालों ने सोचा कि वह दिवाली मिलने आए हैं |

अभी अचानक गोलियां चली और लोग की हत्या हो गई |

जानकारी के अनुसार शाहदरा में एक किशोर समेत दो की गोली मारकर हत्या कर दी गई |

स्कूटी से आए दो हथियार बंद लोगों ने पहले पैर छुए उसके बाद गोली चला दी जिसमें 40 वर्षीय आकाश शर्मा और उसके 16 वर्षीय भतीजे ऋषभ शर्मा मौत हो गई जबकि 10 वर्ष कृष शर्मा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है |

पुलिस अधिकारी ने बताया रात लगभग 8:30 बजे सूचना मिली कि शाहदरा में गोली चलने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है |

पुलिस टीम जब पहुंची तो घटनास्थल पर खून के धब्बे मिले |

वहीं प्रत्यक्षदर्शीयो ने पुलिस को बताया कि आकाश शर्मा पर गोली चलाने से पहले एक आरोपी ने उनके पैर भी छुए थे |

पास में खड़े आकाश शर्मा के बेटे कृष और भतीजे ऋषभ को गोलियां लगी |

सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां आकाश शर्मा और ऋषभ शर्मा को चिकित्सक ने मृत्यु घोषित कर दिया,जबकि कृष शर्मा का इलाज चल रहा है |
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला निजी दुश्मनी का प्रतीत होता है |
अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और इस संबंध में जांच शुरू कर दिया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *