
जी.पी.दुबे
97210 711 75
दबंगों द्वारा चौकी प्रभारी से मारपीट
रायबरेली 1 नवंबर 24.
रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत घुरवारा चौकी में 31 अक्टूबर की तीन दबंगों द्वारा चौकी प्रभारी से हाथापाई की गई |
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पब्लिक के बीच मारपीट के मामले को लेकर तीन लोगों को बृहस्पतिवार की शाम चौकी ले आई |
उसके बाद कुछ लोग स्कॉर्पियो से आए और चौकी प्रभारी हिमांशु मलिक से तीनों को छोड़ने का दबाव बनाने लगे |
इसी बात को लेकर दरोगा और उन लोगों में विवाद हो गया जिसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ हाथापाई की |
क्षेत्राधिकार डलमऊ अरुण कुमार ने बताया कि बच्चों के बीच विवाद को लेकर हुये मारपीट में एक पक्ष के कुछ लोगों को पकड़ कर चौकी लाया गया था |
उसी पक्ष के कुछ लोगों द्वारा चौकी पर पहुंचकर उन लोगों को छोड़ने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने लगे |
इसी दौरान चौकी प्रभारी हिमांशु मलिक के साथ अभद्रता की |


