
जी.पी.दुबे
9721071175
शर्मनाक : 25 साल के नाती नें 75 साल की नानी के साथ किया दुष्कर्म
शाहजहांपुर 1 नवंबर 24.
लोग हवस की आग में इस कदर अंधे हो गए हैं कि उन्हें ना कोई रिश्ता नहीं नजर आता ना ही उम्र |
ऐसा ही एक मामला शाहजहांपुर से आया है जहां पर नाती द्वारा रिश्ते को कलंकित करते हुए 75 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म किया गया |
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला खुटार थाना क्षेत्र का है | जहां 31 अक्टूबर को 75 वर्षीय महिला घर पर लेटी थी , किसी बीच उसका 25 वर्षीय नाती घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी देता हुआ उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां भाग गया |
बुजुर्ग महिला द्वारा सारी बात अपनी दूसरी बेटी को बताई गई | जिस पर वह थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई |
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया |


