20 हजार में बना रहा था फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट

जी.पी. दुबे

97210 71175

प्रयागराज 6 नवंबर 24.

पुलिस ने एक साइबर कैफे की आड़ में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कैंट इलाके में स्थित ‘अजय इंटरप्राइजेज’ नामक साइबर कैफे पर छापेमारी कर दो आरोपियों, शेषमणि दुबे और अनिल प्रजापति, को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह 20,000 रुपये में नकली मैरिज सर्टिफिकेट बनाकर जोड़ों को देता था। पुलिस ने मौके से तीन फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट, कंप्यूटर उपकरण, और दो प्रिंटर जब्त किए हैं।

प्रकरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में दर्ज कई याचिकाओं के दौरान सामने आया, जिसमें कई शादीशुदा जोड़ों ने सुरक्षा की मांग की थी। जांच में यह पता चला कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए नकली मैरिज सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे। इस मामले में नाबालिग लड़कियों को बालिग दिखाने के लिए भी फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए गए थे। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

डीसीपी सिटी के अनुसार, गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ‘अजय इंटरप्राइजेज’ के मालिक अजय चौरसिया की संलिप्तता को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *