Gyan Prakash Dubey NGV PRAKASH NEWS

25 हजार का इनामी अपहरण का वांछित आरोपी गिरफ्तार, शोहरतगढ़ पुलिस व सर्विलांस टीम की कार्रवाई
सिद्धार्थनगर, 23 सितंबर 2026।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अपहरण के मामले में वर्ष 2018 से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त गोबिन्द मिश्रा को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ राजकुमार सिंह के निर्देशन और प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त को कस्बा शोहरतगढ़ से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गोबिन्द मिश्रा पुत्र धर्मदेव मिश्रा, निवासी जोबकुण्डा, थाना शोहरतगढ़, के विरुद्ध मु0अ0सं0 224/2018, धारा 366 भादवि के तहत मामला दर्ज था। अभियुक्त वर्ष 2018 से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी न होने पर न्यायालय के आदेश पर उसके विरुद्ध एनबीडब्ल्यू, धारा 82 सीआरपीसी तथा धारा 83 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र करीब 27 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
कार्रवाई में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा प्रभारी एण्टीथेफ्ट मय टीम, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रामकरन निषाद तथा महिला आरक्षी जूही सिंह शामिल रहे।
NGV PRAKASH NEWS