शर्मनाक : जेठ ने किया रेप का प्रयास, पति ने दे दिया तीन तलाक

Gyan Prakash Dubey

जेठ ने किया रेप का प्रयास,पति ने दे दिया तीन तलाक

हापुड़ 7 नवंबर 24.
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ उसके जेठ ने दुष्कर्म का प्रयास किया।

शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा।
इतना ही नहीं पति ने विवाहिता को तीन तलाक दे दिया।

मामले में विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

प्राप्त समाचार के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि चार मार्च 2024 को उसने अपनी पुत्री का निकाह जिला मेरठ के थाना मुंडाली के सलमान से किया था।

निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री का उत्पीड़न शुरू कर दिया।
वहीं जेठ पुत्री पर गंदी नजर रखता था ।

कुछ दिन पहले जब विवाहिता कमरे में अकेली थी, जेठ उसके कमरे में पहुंचे और जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

पुत्री द्वारा घर के लोगों से शिकायत पर जेठ को कुछ कहने के बजाए ससुराल पक्ष के लोगों ने पुत्री को चुप करा दिया।
इतना ही नहीं उन लोगों ने मेरी पुत्री के साथ बेरहमी से मारपीट की।

मारपीट की जानकारी पर 30 सितंबर 2024 को पीड़ित स्वजनो के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचा।
बातचीत के बाद पीड़ित पुत्री को साथ लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में दामाद ने पीड़ित की कार को रोक लिया और उसकी पुत्री को तीन तलाक कह दिया। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।

थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में सलमान, सैंदा, तनवीरन, हारून, शाहिद अली व मौसीना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कि जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *