शादी के मंडप में दूल्हा बोला : यह लो अपने दहेज के रुपए, “मेरा प्यार बुला रहा है”

Gyan Prakash Dubey

दूल्हे ने सात फेरों से पहले रुकवाई शादी, प्रेमिका की धमकी से मचा हड़कंप

हरदोई, 15 दिसंबर 2024:
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के माधौगंज कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को हैरान कर दिया। उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र से आई बारात की सारी रस्में खुशी-खुशी संपन्न हो रही थीं, लेकिन जब दूल्हा भांवरों के लिए मंडप में पहुंचा, तो अचानक उसने शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे ने चौंकाने वाली वजह बताई कि उसकी प्रेमिका ने धमकी दी है कि अगर उसने शादी की, तो वह आत्महत्या कर लेगी।

गेस्ट हाउस में मंगलगीतों की गूंज और जश्न का माहौल उस समय मातम में बदल गया, जब दूल्हा दीपेंद्र सिंह ने सात फेरों से पहले शादी से इनकार कर दिया। इससे दुल्हन और उसके परिवार के होश उड़ गए। बारात का भव्य स्वागत हो चुका था, द्वारचार और जयमाला की रस्में भी पूरी हो चुकी थीं। वर-वधू ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया था और बाराती भोजन के बाद विदा भी होने लगे थे।

दूल्हे के कुछ दोस्तों ने उसे एक तरफ ले जाकर बातचीत की, जिसके बाद माहौल अचानक बदल गया। दूल्हे ने मंडप में शादी से इनकार करते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका की जान को खतरा है। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष ने गुस्से में दूल्हे, उसके पिता, जीजा और मामा को गेस्ट हाउस में ही रोक लिया और पुलिस को बुला लिया।

दोनों पक्षो में खर्चों को लेकर बहस चालू हो गई | लड़की वालों ने शादी में खर्च हुए 10 लख रुपए की भरपाई तथा दूसरी जगह शादी करने की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा |
काफी बातचीत के बाद दूल्हे वालों ने 9 लाख देने की तथा दुल्हन के लिए ले जेवर तथा कपड़े लौटने की बात पर सहमति जताई | अंतिम चार चार लाख के दो चेक और 1 लाख रुपए नगद देकर समझौता किया गया |

वही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष के.के.यादव ने दोनों पक्षों को समझाया और कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए आपसी सहमति से समझौता करने के लिए समझाया |
इसके बाद दोनों पक्ष ने किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत न देने का निर्णय लिया | उसके बाद दूल्हे को रिहा कर दिया गया |
पुलिस का कहना है कि यदि किसी प्रकार की लिखित शिकायत मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *