
Gyan Prakash Dubey
*दुष्कर्म पीड़िता नें कहा एस एच ओ ने कहा जहर खाकर मर जाओ और मैं जहर खा ली, “मर गई दुष्कर्म पीड़िता “
पीलीभीत 7 नवंबर 24.
पीलीभीत से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अस्पताल में भर्ती एक युवती कह रही है की थानाध्यक्ष साहब ने दूसरे पक्ष से 10 लाख रुपए ले लिया है और कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं | मुझे पूरे दिन थाने पर बिठाये रखते हैं | कार्यवाही करने के लिए कहनें पर पर थानाध्यक्ष दे कहा जाओ जहर खाकर मर जाओ | पीड़िता ने जहर खा लिया और मर गई लेकिन उसके पहले उसने कहा कि मैं पुलिस की कार्यवाही से परेशान होकर जहर खाई हूं |
मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के अमरिया थाना क्षेत्र का है |
क्षेत्र की एक युवति जो आसिफ नाम के लड़के के साथ प्रेम संबंध में थी |
रूप है कि आसिफ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार कर दिया | लगभग 9 10 महीने पहले युवती ने अमरिया थाने में दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कराया था |
और 3 महीने पहले अमरिया पुलिस ने इस केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी | कार्यवाही के लिए युवती दर-दर भटकती रही |
प्राप्त समाचार के अनुसार बुधवार को जब युवती को पता चला कि आसिफ कहीं दूसरी जगह शादी कर रहा है | तो वह जहर खाकर थाने पहुंच गई |
पुलिस ने पहले उसको धमकाया समझाया और हड़काया भी |
परंतु जब उसने कहा कि वह जहर खा के आई है ,तो पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए | कार्यवाही के लिए आक्रोशित युवति की तबीयत थाने में ही बिगड़ने लगी |
घबडाई पुलिस आनन फानन में उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची | मेडिकल कॉलेज में जब उसकी स्थिति कंट्रोल नहीं हुई तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया | जहां उसकी तड़प तड़प कर मृत्यु हो गई |
करने के पहले यूपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उसने पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से नाराज होकर जहर खाकर मरने की बात कही है |
उसने थाना प्रभारी पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने का भी आरोप लगाया है | उसने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है एसओ ने मेरी जान ले ली |
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरिया पुलिस कार्रवाई के लिए लड़की को टरकाती रही | लड़की का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है जबकि लड़के की स्थिति ठीक-ठाक है |
करने के पहले लड़की ने अपनी हालत के लिए थाना प्रभारी को ही जिम्मेदार ठहराया है |
बहरहाल इस वीडियो ने पुलिस की पोल खोल दी है की किस तरह पुलिस पैसों वालों की होकर ही रह गई है | एक दुष्कर्म पीड़िता गरीब पुलिस के चक्कर लगाते लगाते अंत में मर गई लेकिन पुलिस अंत तक उसके साथ बदतमीजी के साथ पेश आती रही |

