लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा :5 की मौत 15 घायल

Gyan Prakash Dubey

लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: पांच की मौत, 20 से अधिक घायल

शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) 9 नवंबर 24.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक टूरिस्ट बस खड़े डंपर से जा टकराई। इस हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना के वक्त बस में सवार लोग मथुरा में अपने बच्चे का मुंडन संस्कार करवाकर लखनऊ लौट रहे थे। दुर्भाग्यवश, हादसे में मुंडन करवाने वाले बच्चे के पिता की भी जान चली गई। बताया गया है कि बस चालक ने नशे का सेवन कर रखा था, जिससे नियंत्रण खो देने के कारण बस खड़े डंपर से टकरा गई।

कैसे हुआ हादसा

रात के करीब 10:30 बजे यह हादसा नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 49 के पास हुआ। बस (यूपी 32 डब्ल्यूएन 1966) तेज रफ्तार में थी और उस वक्त बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया और यूपीडा की टीम ने पहुंचकर घायलों को निकालने का कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में पुलिस टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक नशे में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *