सुबह पति चला गया दुकान खोलने..पत्नी किया ऐसा काम कि..

Gyan Prakash Dubey

सुबह पति चला गया दुकान खोलने.. पीठ पीछे महिला ने किया ऐसा काम की..

संभल 8 नवंबर 24.
घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई है।
पीड़ित व्यक्ति, जो गांव के बाहर परचून की दुकान चलाते हैं, ने अपनी पत्नी के गायब होने और तीन लाख की नगदी व सोने-चांदी के गहनों के लूटे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
उनकी शिकायत के अनुसार, कुछ गांववालों ने पत्नी को डरा-धमकाकर उसे अगवा कर लिया है।

वहीं कस्बे में चर्चा है कि महिला का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था और वह अक्सर महिला से मिलने उसके घर आता-जाता था।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है कि मामला अपहरण का है या महिला स्वयं अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *