
जी.पी.दुबे
97210 711 75
संपूर्ण समाधान दिवस में 6 मामले मौके पर हुए निस्तारित बाकी को मिला झुनझुना
बस्ती 16 नवंबर 24.
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सदर तहसील के सभागार में आयोजित समाधान दिवस के अवसर पर आए हुए 44 मामलों में से 6 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया |
झांसी मेडिकल कॉलेज में अग्निकांड को देखते हुए जिलाधिकारी रवीश गुप्ता तथा पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा बस्ती मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बस्ती सदर तहसील के सभागार में हुआ |
पर जिलाधिकारी में आए हुए मामलों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें |
इस दौरान 6 समस्याओं का निस्तारण मौके पर कर दिया गया |
उप जिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक ने बताया की कुल 44 मामले प्राप्त हुए | राजस्व के 16,पुलिस के 12,विकास के 6,चकबंदी खाद एवं रसद के 2-2 तथा अन्य 6 मामले प्राप्त हुए थे |
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी, कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, सीएमओ डॉक्टर आर एस दुबे, पीडी राजेश कुमार, डीपीआरओ रतन कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्री प्रकाश पांडे, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, तहसीलदार सदर,थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती महेश सिंह, थानाध्यक्ष नगर देवेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष वॉल्टर गंज मोती चंद सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे |


