एडीएम के मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण

जी.पी.दुबे
97210 71175

शास्त्री चौराहे पर हटाया गया अतिक्रमण

बस्ती 16 नवंबर 24.
एक हफ्ते पहले दिए गए नोटिस एवं सूचना के बाद भी शास्त्री चौक से अवैध रूप से काबिज लोगों द्वारा तब चाय ओम अतिक्रमण न हटाने के कारण आज अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने ई ओ नगर पालिका, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक, सीओ सदर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी तथा पुलिस बल के साथ अवैध अतिक्रमण को हटाया गया |
यहां बताते चलें कि शास्त्री चौक के बगल स्थित टैक्सी स्टैंड के जगह को अवैध अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था | इसके कारण टैक्सियां सड़क पर खड़ी होती थी,और वहां जाम की समस्या हो जाया करती थी |
प्रशासन द्वारा लगातार सूचना के बाद भी अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा नहीं हटाया जा रहा था |
जिसके कारण आज प्रशासन को स्वयं अतिक्रमण हटवाना पड़ा |
यहां बताते चलें कि अतिक्रमण की वजह से लगने वाले जब की समस्या के कारण छेड़छाड़ तथा झगड़े मारपीट कि शिकायत पुलिस के लिए सर दर्द बन गया था |
प्रशासन द्वारा बार-बार हिदायत दिए जाने के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था |

👉 यहां बताते चलें कि पूरे जिले की सभी मार्केट में पटरी हूं यहां तक की कहीं-कहीं आधी सड़क तक दुकानदारों तथा ठेले वालों का अवैध कब्जा किया हुआ है, परंतु प्रशासन के चेतावनी के बाद भी वह कब्जा एवं अतिक्रमण करने से बाज नहीं आते हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *